कोरोना वायरस// छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मी सबसे बड़ी सहायता राशि दान करेंगे


रायपुर : कोरोना वायरस से लड़ने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ ही नेता, मंत्री, कर्मचारी एकजुट हो गए हैं। अब छत्तीसगढ़ के शिक्षाकर्मी सबसे बड़ी सहायता राशि दान करेंगे। इसके लिए बुधवार को प्रदेशभर के दो लाख से ज्यादा शिक्षकों ने अपना एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में देने की घोषणा की है। यह राशि 31 करोड़ रुपए से ज्यादा होती है।


छत्तीसगढ़ में तीन दिन से पहले ही लॉकडाउन चल रहा है। अब 14 अप्रैल तक का लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या रोज कमाकर खाने वालों के सामने है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सबसे सहायता कोष में अंशदान करने के लिए अपील की है। राज्य के करीब 2ण्10 लाख शिक्षाकर्मियों ने अपने एक दिन का वेतन करीब 31ण्50 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।


शिक्षक संगठनों का कहना है कि आपदा की इस घड़ी में वे सभी सरकार के साथ हैं। इसके लिए हम सब एकजुट होकर आगे आएंगे और सहायता करेंगे। इस संंबंध में शिक्षकों ने सहमति दे दी हैं। वहीं प्रदेश के सभी कर्मचारी भी अपना एक दिन का वेतन देंगे। इसको लेकर चर्चा की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो कर्मचारियों के एक दिन का वेतन करीब 350 करोड़ रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा होगा।