देवी अहिल्याबाई होल्कर की 291वीं जयंती मनाई


पाल बघेल महासभा दिल्ली प्रदेश ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 291वी जयंती का कार्यक्रम देवी अहिल्या बाई होल्कर पार्क वेस्ट विनोद नगर दिल्ली में मनाया गया और कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ब्रह्मप्रकाश पाल ने की। खेल इस अवसर पर निगम पार्षद सरला चौधरी, पूर्व निगम पार्षद सावित्री शर्मा, पूर्व निगम पार्षद तेजपाल सिंह उपस्थित थे। वक्ताओं ने देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा किये गए सामाजिक कार्यो, जैसे कि हजारो की संख्या में बनाये गये। मंदिर, बावड़ियों, धर्मशालाओं की प्रशंसा की और कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में अपने पुत्र द्वारा गलती से घोड़े की लात से घायल हुये प्रजा के एक व्यक्ति के लिए अपने पुत्र को 31 कोडे लगाकर दण्डित किया, ऐसी न्याय की देवी को हम शत-शत नमन करते है। इस अवसर पर महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश कुमार पाल ने कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर सर्वसमाज की प्रेरणा थी उन्होंने अपने शासनकाल में सर्वसमाज के कल्याण हेतु तमाम योजनाएं चलाई थी। इनमें से एक योजना थी स्वछता एवं सफाई, जिनको उन्होंने सन् 1767 में लागू किया। उन्होंने अपनी प्रजा से कहा कि अगर हमारा राज्य साफ सुथरा रहेगा तो एक अच्छा वातावरण बनेगा और राज्य में भयंकर बीमारियों से भी बचाव हो सकेंगे। आज देवी अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रेरणा से प्रेरित होकर देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने स्वच्छ भारत' को अपना सपना बना लिया है। कार्यक्रम में सी.बी.एस.सी. की 10वीं व 12वीं की परीक्षा, खेलों में समाज का नाम रोशन करने वाले प्रतिभाशाली छात्रों को सम्मानित किया। महासभा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ब्रह्मप्रकाश पाल, उपाध्यक्ष वी. एस. मोहनिया, पत्रकार ओ.पी.पाल, महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार पाल, सुभाष पाल, भागमल पाली, सुरेंदर चंदेल, राजपाल सिंह पाल, सर्वेन्द्र नगर, जोगिन्दर धनगर, ओमप्रकाश बघेल, भागवंत सिंह बघेल, केश पाल आदि उपस्थित थे।