इंग्लिश ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा नेशनल टॉपर


लखनऊ, 24 अप्रैल :  सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की कक्षा-6 की छात्रा काशवी पॉल ने
अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित नेशनल इंग्लिश इण्डियन टैलेन्ट ओलम्पियाड (एन.ई.आई.टी.ओ.)
में अपने ज्ञान-विज्ञान का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित
ओलम्पियाड के द्वितीय चरण में काशवी ने देश भर में प्रथम रैंक अर्जित नेशनल टॉपर का खिताब
अर्जित किया है। इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की इस मेधावी छात्रों मैडल,
प्रशस्ति पत्र एवं उपहार स्वरूप एक टैबलेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। सी.एम.एस. के मुख्य
जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के
विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच इस
प्रतिभाशाली छात्रा ने अंग्रेजी भाषा के उत्कृष्ट ज्ञान का प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
श्री शर्मा ने कहा कि सी.एम.एस. का मानना है कि अंग्रेजी भाषा आज एक विश्व भाषा बन चुकी है।
इसी बात को ध्यान में रखते हुए सी.एम.एस. अपने प्रत्येक छात्र को मातृ भाषा हिन्दी के साथ-साथ
अंग्रेजी भाषा का सर्वश्रेष्ठ ज्ञान प्रदान कर रहा है, साथ ही वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए
छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं।
इन्हीं प्रयासों की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों ने अनेकों राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की
प्रतियोगिताओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं।