अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रही शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया – राज कुमार पाल


 लखनऊ 17 नवम्बर।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया इकाई लखनऊ द्वारा आयोजित सामाजिक शैक्षणिक एवं समाज में हो रही घटनाओं पर चिंता संगोष्ठी का आयोजन कामन हाल ब्लॉक ए दारूलसफा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ में किया गया ।शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया की चिंतन संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित उत्तर प्रदेश के विधायक राज कुमार पाल ने कहा कि यह संगठन समाज में हो रहे अत्याचार अन्याय शोषण के खिलाफ एवं बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है उनको न्याय व इंसाफ दिलाने के लिए काम कर रहा है। हम सभी लोगो को हर तरह से  संगठन को सहयोग करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे चुनाव के दौरान भी शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के लोगों ने काफी मेहनत व संघर्ष किया। जब भी संगठन को हमारी जरूरत पड़े तो हमें जरूर  एक बार याद करे हम हमेशा तन मन धन से आपके संगठन के लिए और समाज के लिए खड़ा मिलूंगा।


 संगोष्ठी में पूर्व सांसद राजा राम पाल ने कहा शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया समाज के लिए बहुत अच्छा कार्य कर रही है। इस प्लेटफार्म को आगे बढ़ाकर मजबूत करें साथ ही साथ हम सभी लोगों को राजनीतिक क्षेत्रों में भी आगे बढ़ने की जरूरत है। आज हमारे समाज की राजनीतिक स्थितियां बहुत खराब है उस पर भी हम सभी लोग बेहद चिंतित है। हम सभी लोगों को एक नेता मान लेना चाहिए। पूर्व सांसद ने कानपुर में आगामी 25 दिसम्बर 2019 को आयोजित होने वाले विशाल पाल प्रतिभा सम्मान समारोह में सभी को अधिक से अधिक संख्या में परिवार सहित पधारने का हार्दिक निमंत्रण भी दिया।


 संगोष्ठी में पूर्व मंत्री सतीश पाल ने कहा कि सामाजिक स्तर को मजबूत करते हुए हमें शिक्षा के क्षेत्र में भी ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि शिक्षा से ही हमारे समाज का विकास हो सकता है। हमारे समाज में आईएएस, पीसीएस अधिकारी, वैज्ञानिक जैसे लोग हो जिससे समाज का विकास हो सके। लेकिन उसके साथ-साथ हमें अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी भी लेने के लिए प्रयास करना चाहिए क्योंकि राजनीति एक ऐसा माध्यम है जिससे हम सभी समाज के लोगों को संरक्षण दे सकते हैं। लोगों के लिए लाए लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा यह शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया हमेशा जिस  तरह से अत्याचार अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है इसी तरह से हमेशा लडाई लडती रहे। हम सदैव आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करूंगा हमेशा आपके साथ चलने का प्रयास करूंगा।


विशिष्ट अतिथि राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  बाबू राम पाल ने गड़रियाँ समाज की लोगों से आगामी 24 नवंबर 2019 को जंतर-मंतर, दिल्ली पर संविधान दिवस मनाने के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करके इतिहास का नया अध्याय लिखने की नजीर पेश करने की अपील की। साथ ही पूरे भारत में यह संदेश जाना चाहिए कि अब हम भी संविधान तथा अपने वोट की ताकत को समझ गए हैं अब हमारे हक अधिकार को कोई वंचित नहीं कर सकता है। समाज के लगभग 18 करोड़ गड़रियाँ समाज की ओर से रविवार 24 नवंबर 2019 को महामहिम राष्ट्रपति और माननीय प्रधानमंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा जायेगा। उन्होंने बताया कि वह अपनी टीम के साथ विभिन्न प्रदेशों तथा उनके जिलों में जाकर लोगों को आमंत्रित कर रही है। 


 शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल ने कहा कि हमारा संगठन भारत में पूरी मजबूती के साथ समाज को जगाने का काम कर रहा है। हम पीड़ितों और ऐसे लोगों को मदद कर रहे हैं जिनको वाकई में जरूरत है। उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों में संगठन सुचारू रूप से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि आज यह संगठन 15 राज्यों में काम कर रहा है। प्रवक्ता के पद पर चयन होने पर श्री प्रमोद कुमार पाल को माननीय विधायक जी के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही दुर्घटना में दर्जनों लोगों की जान बचाने वाले निहाल सिंह बघेल को मंत्री एवं माननीय विधायक एवं पूर्व सांसद द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। एस०टी०एफ० के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट राजीव कुमार पाल को संगठन में पदोन्नत करके राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया गया।


होल्कर सेना के राष्ट्रीय महासचिव विवेक पाल टाइगर ने शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया संगठन में सम्मिलित हुए उन्हें एसटीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल के आदेशानुसार एवं एडवोकेट राजीव कुमार की सहमति से राज कुमार पाल विधायक एवं पूर्व मंत्री सतीश पाल के हाथो द्वारा नियुक्ति पत्र देकर राष्ट्रीय विधि सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया। उपस्थित सभी लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में बिहार मध्य प्रदेश दिल्ली से भी लोग उपस्थित रहे। उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से प्रतापगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी, भदोही, बाराबंकी, रायबरेली, कानपुर आदि से भी लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे। समारोह का आयोजन लखनऊ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह पाल, जिला उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाल, जिला मीडिया प्रभारी साहब लाल पाल, सचिव एडवोकेट इंद्रपाल सिंह पाल ने सफलतापूर्वक कराया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता. पी०के० सिंह पाल, साहित्यकार, लेखक एवं पत्रकार ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतापगढ़ सदर के अपना दल के नवर्निवाचित विधायक राज कुमार पाल, राजा राम पाल पूर्व सांसद, सतीश पाल पूर्व मंत्री की उपस्थिति ने सभी का अत्यधिक उत्साह बढ़ाया। संगोष्ठी का प्रारम्भ समाज की आदर्श एवं आदर्श शासिका लोकमाता अहिल्या बाई होलकर के चित्र पर विशिष्ट अतिथियों सहित सभी उपस्थित समुदाय द्वारा पुष्प अर्पित करके हुआ। संगोष्ठी में विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित नागन भूरी मंत्री, बाबू राम पाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्र उदय पार्टी, शेफर्ड धामू पाल राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव शेफर्ड वीनू पाल, प्रदेश सचिव इ० प्रिया पाल दिल्ली, इं० अनिकेश पाल टाइगर प्रदेश अध्यक्ष बिहार एस०टी०एफ, नवनिर्वाचित राष्ट्रीय सचिव एड० राजीव कुमार पाल एवं नवनिर्वाचित राष्ट्रीय विधि सलाहकार विवेक पाल टाइगर, प्रदेश महासचिव एड० रणविजय सिंह पाल, नीरज पाल प्रदेश उपाध्यक्ष रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुरेन्द्र कुमार पाल, संचालक, ब्लूबर्ड मीडिया एवं फिल्म मीडिया प्रोमेटर, लखनऊ, जयवीर सिंह पाल, प्रवक्ता, केकेवी, लखनऊ, पृथ्वी पाल, सम्पादक, लखनऊ, जगजीवन पाल, समाजसेवी, शीलू पाल वैज्ञानिक, प्रसून पाल चेयरमैन, प्रमोद पाल पीसीएस, सर्वेश पाल, मुन्ना पाल मास्टर, केके पाल, नेहाल सिंह बघेल, शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट राजीव कुमार पाल, प्रदेश महासचिव एडवोकेट विजय सिंह, पाल प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज पाल, बिहार प्रदेश अध्यक्ष अंकित पाल, टाइगर मंडल मीडिया प्रभारी राजेश कुमार पाल, लखनऊ जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह पाल ,सचिंद्र पाल सिंह पाल, अंजनी पाल, शेफर्ड वीनू पाल, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव इंजीनियर प्रिया पाल, महिला मोर्चा दिल्ली प्रदेश सचिव अंजू पाल, जिला अध्यक्ष अमेठी राज्यपाल जिला अध्यक्ष अमेठी सुरेश पाल, ब्लॉक संयोजक मंडल उपाध्यक्ष राहुल पाल शिक्षा विभाग,  अंजनी पाल राज  पाल जिला अध्यक्ष अंजू पाल जिला अध्यक्ष जितेंद्र पाल जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिवाकांत पाल, राम सागर पाल पत्रकार कमलेश पाल, जगदीश पाल, सोनू पाल, चंद्रशेखर पाल, दीपक पाल, शेफर्ड अजय पाल मनीष पाल आदि कई जनपदों के सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।