बिना राजनीतिक भागीदारी के समाज का संपूर्ण विकास असंभव है -बाबू राम पाल


भिंड (मध्य प्रदेश) : दिनांक 8 दिसंबर 2019 को शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया इकाई भिंड म०प्र० के द्वारा आयोजित सर्किट हाउस में सामाजिक शैक्षणिक एवं  सामाजिक चेतना व जनजागृति  कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम पाल जी ने  के जब तक हमारे समाज के लोग राजनीतिक में हिस्सेदारी काम नहीं करेंगे तब तक समाज के लोगों का संपूर्ण विकास हो पाना असंभव है इसलिए अपने समाज के युवाओं से भी आह्वान करते हैं कि आप लोग राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी कायम करें।  क्योंकि डॉक्टर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था राजनीति ही एक ऐसी चाबी है जिसे दुनिया के सारे दरवाजे खटखटाये और खोले जा सकते हैं तो संपूर्ण समस्याओं का हल राजनीति में है।  हमारे समाज के लोगों को भी  राजमाता अहिल्याबाई होल्कर के  पद चिन्हों पर चलकर जिस तरह से उन्होंने शासन किया उसी तरह से हमें भी सत्ता पर काबिज होना पड़ेगा तभी हम समाज को आगे ले जा सकते हैं।


   पूर्व विधायक पिछड़ा वर्ग आयोग कैबिनेट मंत्री राधेलाल बघेल जी ने कहा यह गडरिया समाज किसी भी समाज से कमजोर नहीं है केवल यदि कमजोरी है तो हम आपस में संगठित नहीं है  इसलिए हमारे लोग राजनीति सत्ता हासिल नहीं कर पाते हैं अब वह समय आ गया है कि हम सभी लोग संगठित होकर विधानसभा लोकसभा में पहुंचे और अपने समाज की आवाज को दमदारी के साथ रखें।  जो सामाजिक संगठन अब तक 70 वर्षों में कार्य नहीं कर पाए यह शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया संगठन वह कार्य कर रहा है और पूरे प्रदेश में बहुत ही सक्रिय रूप से समाज को एक जोश जज्बे के साथ नई दिशा देने का काम कर रहा है।  और समाज के लोगों को दुख दर्द बांटने का काम कर रहा है ऐसे संगठन को हम सभी लोगों को मिलकर आगे बढ़ाने का कार्य करना चाहिए। और उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में समाज के लोगों का अर्ध घुमक्कड़ का सर्टिफिकेट  सभी लोग बनवा करके इसका लाभ ले।


शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेफर्ड धामू पाल ने अपने वक्तव्य में कहा कि  आज गडरिया समाज आजादी के 72 साल बाद भी अपने हक अधिकार व मूलभूत समस्याओं से वंचित है। दिन प्रतिदिन गडरिया समाज के ऊपर शोषण अत्याचार अन्याय किया जा रहा है शासन प्रशासन की तरफ से भी कोई ठोस कदम नहीं उठा जाते हैं  जिसके खिलाफ यह सामाजिक संगठन शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया सड़क पर उतर कर समाज के व्यक्तियों को इंसाफ दिलाने का कार्य कर रहा है। शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया संगठन आज भारत देश के 12 प्रदेशों में मजबूती के साथ संचालित हो रहा है हजारों कार्यकर्ता इस संगठन से जुड़ चुके हैं।  आने वाले समय में भारत देश के सभी प्रदेशों में शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया संगठन बहुत तेजी के साथ स्थापित हो जाएगा। भारतवर्ष में तमाम सारे प्रांतों में गडरिया समाज को विभिन्न विभिन्न नामों से जाने जाना वाला यह चरवाहा पशुपालक समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया कर रहा है।


   अध्यक्षता कर रहे नंदराम बघेल जी ने कहा कि  जब तक हम लोग एकजुट होकर शासन सत्ता के लिए संघर्ष व प्रयास नहीं करेंगे तब तक समाज को आगे नहीं बढ़ सकते हैं इसके लिए हम सभी लोगों को एकता बनाए रखने की जरूरत है।  और शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया संगठन एक ऐसा मंच है जो सभी को साथ में लेकर चलने का काम कर रहा है और आने वाले समय में या संगठन बहुत मजबूती के साथ पूरे देश मे काम करेगा।