ग्राम मौना गढ़वा में 16 वा कंबल वितरण समारोह उल्लास पूर्वक संपन्न


इस भीषण ठंड में जरूरतमंदों को कंबल का वितरण एक पुनीत कार्य है  : जयनाथ कुशवाहा उर्फ गुड्डन


बरहज प्रतिनिधि( देवरिया ) : हर बरसों की बात इस वर्ष भी मकर सक्रांति के पावन पर्व के अवसर पर ग्राम मौना गढ़वा डॉक्टर जनार्दन कुशवाहा के आवास पर 16 वा कंबल वितरण का आयोजन किया गया l इस कंबल वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित  अयोध्या चतुर्वेदी तथा मुख्य अतिथि जय नाथ कुशवाहा उर्फ गुड्डन रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य कारिणी (BJP) के सदस्य रजनीश उपाध्याय , पंडित विनय मिश्र  मंडल अध्यक्ष व राष्ट्रीय पत्रकार एसोसिएशन गोरखपुर तथा  नायब तहसीलदार बरहज संजीव कुमार पांडे ने कंबल वितरण को जाहा संबोधित किया, वहीं गरीबों में खड़ा होकर कंबल का वितरण किए।


कंबल वितरण के पूर्व मुख्य अतिथि सहित समस्त गणमान्य व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ की गई कार्यक्रम के आयोजक संयोजक एवं ग्रामीणों द्वारा सभी का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा शाल ओढ़ाकर सभी को सम्मानित किए गए। गांव के लोगों में सुनील कुमार शर्मा, विजय कुमार राजभर, ठाकुर दयाल चौबे ,बृजेश उपाध्याय, कमल कांत कुशवाहा, जवाहर कुशवाहा , उदय प्रताप सिंह, बाल गोपाल सिंह, दिलीप, संतोष कुमार सिंह, अजय पांडे, विपिन जायसवाल द्वारा भी अतिथियों को माल्यार्पण एवं स्वागत किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करने करते हुए मुख्य अतिथि जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि यह 15 वर्षों से निरंतर कंबल वितरण करने वाले व्यक्ति निश्चित सामाजिक प्राणी ही नहीं पुनीत के पात्र हैं जो विगत 15 वर्षों से कंबल वितरण कर  गरीबों को ठंडक से बचाने का काम करते हैं निश्चित ही पुनीत कार्य है। जयनाथ कुशवाहा ने कहा कि ऐसे कार्य करने वाले व्यक्तियों  को आम जनता को सहयोग करना चाहिए । विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रजनीश उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाएं मोना गढ़वा में निश्चित धरातल पर होगी यदि नहीं होंगी सरकार द्वारा सारी मानिटरिंग पूरी कराई जाएगी कोई भी कार्य ऐसा नहीं है जो सरकार गांव में नहीं देना चाहती है गरीबों के कार्य के लिए सरकार बिल्कुल खड़ी  है।



इस कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में सुनील कुमार शर्मा, अमित कुमार सिंह उर्फ छोटू, बृजेश उपाध्याय, पंडित विनय मिश्र  ने उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित किया। गांव के सैकड़ों गरीबों को आयोजक मंडल के डॉक्टर जनार्दन कुशवाहा के नेतृत्व में गांव के सैकड़ों गरीब पात्र व्यक्तियों को कंबल वितरण किया गया।


ज्ञातव्य हो कि ज्ञातव्य होगी ग्राम मौना गढ़वा राम जानकी मार्ग पर स्थित है जहां विगत 15 वर्षों से लगातार गरीबों में कंबल वितरण का कार्य होता चला आ रहा है कुशल कंबल वितरण का कार्यक्रम का आयोजन वह कुशल संचालन  डॉक्टर जनार्दन कुशवाहा कनिष्ठ पूर्व कनिष्ठ उप ब्लाक प्रमुख भागलपुर द्वारा किया गया। उक्त अवसर पर गांव के ही लालसा, धनेश, खरपत,  गुलाब, विवेक शर्मा, दुर्गेश कुमार कुशवाहा, रामजीत राजभर, व्यास यादव ,अवधेश यादव, ओमप्रकाश कुशवाहा, भरत यादव, रुदल यादव, दिनेश दुबे ,राजबली दुबे, अभिनंदन कुशवाहा ,विजय राजभर सहित सैकड़ों गांव की नर नारी उपस्थित रहे।