समझदारी, सजकता, ही इस खतरनाक कोरोना वायरस से बचा सकती है


कोरोना वायरस" से घबराने और डरने के स्थान पर इसके बारे में सही जानकारी प्राप्त करे और निम्नलिखित सावधानी बरतें। आपकी समझदारी, सजकता, बुद्धिमानी और बहादुरी आपको इस खतरनाक कोरोनो वायरस से आपको और आपके परिवार को बचा सकती।



  1. इस वायरस का आकार 400-500 माइक्रोन का है अर्थात यह अन्य वायरस से बड़े आकार का है, इसलिए किसी भी तरह के मास्क लगा लेने से इस वायरस से बचाव संभव है। अपने मुँह पर मास्क जरूर लगाएं।

  2. यह वायरस, खांसी, छिक, श्वास और छूने से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में पहुंचकर बीमारी फैलता है और मुख्यतः स्वशन तंत्र और फेफड़ों पर आक्रमण करता है। इस वजह से हमारे फेफड़े कमज़ोर हो जाते है और शरीर मे ऑक्सिजन नही पहुंच पाती। इस वजह से शरीर के दूसरे अंग ठीक तरह से कार्य नही कर पाते। इसी वजह से कई बार व्यक्ति की मृत्यु तक हो जाती है।

  3. यह वायरस धातु की सतह पर 12 घंटे, कपड़ो पर 9 घंटे, और हमारे हाथों तथा शरीर पर 10 मिनट तक जीवित रहता है। इसलिए अपने आसपास और घर मे सफाई रखे। कपड़ो को अच्छी तरह से धोएं तथा दो घंटे तक उन्हें धूप में रखने से ये वायरस मर जाता है।

  4. अपने हाथों को अधिक से अधिक बार साबुन से साफ करें। साबुन से अपने हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक रगड़े फिर साफ पानी से धोए। अपने हाथों को अल्कोहल सेनीटाईज़र या हैंड सेनीटाईज़र से दिन में कई बार अवश्य साफ करें। गंदे हाथों से अपनी नाक या मुँह को स्पर्श न करे। गंदे हाथों से कुछ भी न खाए और न ही कुछ पिये।

  5. अपने मुँह को सूखा न रखे, हर 15 मिनट में कम से कम एक घूंट गुनगुना पानी जरूर पिये। यदि गुनगुना पानी पियेंगे तो बहुत ही लाभदायक रहेगा।

  6. यह वायरस 26-27℃ से ऊपर के तापमान पर जीवित नही रह पाता इसलिये गर्म स्थान पर रहे, दिन में कुछ समय के लिए अपने आपको सूर्य के प्रकाश में जरूर रखे।

  7. आइसक्रीम, कोल्डड्रिंक, बर्फ, ठंडाई, बाजार की लस्सी, ठंडा छाछ और अन्य ठंडी वस्तुओं का सेवन बिल्कुल भी न करे। बाजार में मिलने वाले दूध से बने उत्पाद जैसे चीज़, बटर, मेयोनेज़ इत्यादि, जो फ्रिज में रखे जाते हो, का सेवन बिल्कुल भी न करे। बाहर के खाने से बचे।

  8. नमक युक्त गर्म/गुनगुने पानी से गरारे करें। इस तरह गरारे करने से ये वायरस हमारे फेफड़ो तक नही पहुंच पायेगा।

  9. तुलसी, लौंग, अदरक और हल्दी का गर्म दूध के साथ रोजाना सेवन करे, या इन्हें पानी मे डालकर इसका काढ़ा बनाकर प्रतिदिन सेवन करे इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी।

  10. कपूर, लौंग, इलाइची और जावित्री को एक साथ पीसकर, इसकी कपड़े की छोटी पोटली बनाकर हमेशा अपने साथ अपने जेब या पर्स में रखे और समय समय पर इसे सूंघते रहे।

  11. गिलोय या गिलोयवटी का सेवन करे। नीम की पत्तियों का सेवन करे। विटामिन-सी युक्त फलों जैसे संतरा मौसंबी आंवला और सब्जियों जैसे निम्बू का सेवन अवश्य करे। विटामिन-सी युक्त टेबलेट का भी सेवन कर सकते है।

  12. लोगों से न तो हाथ मिलाए, न उनसे गले मिले। बात भी करनी हो तो कम से कम 5 फ़ीट की दूरी रखकर ही बात करे।

  13. सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले स्थानों में न जाये।

  14. प्रतिदिन प्राणायाम और सूर्यनमस्कार जरूर करे। ये आपके श्ववसन तंत्र और फेफड़ो को मजूबत करता है तथा शरीर मे ऑक्सिजन की मात्रा को बढ़ाता है।

  15. यदि किसी व्यक्ति को सर्दी, खांसी, कफ, बुखार हो तो उसे डॉक्टर के पास तुरंत जाने की सलाह दे। संक्रमित व्यक्ति से स्वयं दूर रहे।

  16. शाकाहारी, संतुलित और हमेशा ताज़ा भोजन करे। ताज़ी हरी सब्जियों का अधिकाधिक सेवन करे। मांसाहार का सेवन बिल्कुल न करे। फ्रिज में रखी ठंडी वस्तुओं का सेवन बिल्कुल न करे।


यदि आपके संपर्क में कोई अशिक्षित या गरीब व्यक्ति है, जिसके पास इस जानकारी का अभाव है तो उसे जरूर यह जानकारी, और इस बीमारी और इससे बचाव के बारे में सही जानकारी जरूर दे। हमारी समझदारी, सजगता और सही जानकारी हमे और हमारे देश को इस खतरनाक बीमारी से बचा सकती है।