गुरूग्राम में गडरिया समाज की बैठक , मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया

 


            गुरूग्राम : दिनांक 2 अगस्त 2020  को सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक  जिला गुड़गांव,जिला फरीदाबाद,जिला पलवल,जिला नूह मेवात के गडरिया समाज की नई बस्ती जैकबपुरा गुरूग्राम में एक आवश्यक मीटिंग हुई । मीटिंग की अध्यक्षता  गुरुग्राम के चौधरी  जगदीश बघेल ने की जिसमें सर्वसम्मति से हरियाणा में गडरिया समाज को एससी में शामिल करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का हृदय से धन्यवाद किया । उपस्थित सभी वक्ताओं ने  एकमत से कहा कि यह  संवैधानिक अधिकार 1950 गडरिया समाज को दिया जाना चाहिए था । अब 70 साल बाद यह संविधानिक अधिकार दिया गया है। समय समय पर सभी सरकारों के सामने इस मांग को उठाया जाता रहा है। लेकिन भाजपा सरकार ने गडरिया समाज के दुख दर्द को समझा और गडरिया समाज को एससी में शामिल किया है।


          इस महत्वपूर्ण बैठक को कर्नल दयाराम,प्रधान वीर चक्र विजेता शहीद महीलाल स्मारक समिति, नेशनल अवॉर्डी प्रिंसिपल डॉक्टर दया किशन बघेल ,बघेल सभा हरियाणा के अध्यक्ष  होती लाल आर्य ,पाल बघेल सभा फरीदाबाद के अध्यक्ष चंदन सिंह बघेल, बघेल युवा संगठन के प्रधान अशोक बघेल, देवेंद्र एडवोकेट, पाल बघेल सामाजिक समिति के उपप्रधान धर्मवीर बघेल ,सुरेश एडवोकेट, बल्लूराम बघेल, रूपचंद धनगर, ब्रहम प्रकाश बघेल, ओम चंद सागर, प्रिंसिपल श्यामलाल ,रतन सिंह बघेल, रामकिशन  ग्राम चोमा, राजेश बघेल गांगुली, मास्टर मंगल  सिंह,  देवीराम बघेल, राज सिंह, मोहर सिंह,  प्रोफेसर बिशन सिंह बघेल ने संबोधित किया! इस अवसर पर अमर सिंह, नेम सिंह प्रधान मुकेश, प्रेम सिंह चोमा,बनवारी लाल,मानसिंह, मास्टर शीशराम नारायण सिंह चुन्नी, रोहतास, राजकुमार, ललित बघेल, लाज, किशन सिंह ,दिनेश बघेल, गोपाल बघेल सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भाग लिया ।