पाल एकता मंच दिल्ली एनसीआर द्वारा आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम सपन्न


दिनांक 16 अगस्त दिन रविवार समय दोपहर 2 बजे महिला सशक्तीकरण पर पाल एकता मंच दिल्ली एनसीआर द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया था।सर्वप्रथम दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष भोजरानी पाल ने सभी अतिथियो का स्वागत किया उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अच्छेलाल पाल ने लोकमाता अहिल्या देवी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुवे सभी का स्वागत किया। उसके बाद गुलाबी गैंग के कमांडर संपत पाल ने नारी को बहुत ही सरल शब्दों में समझाया शिक्षा के साथ साथ सामाजिक शिक्षा बहुत जरूरी है महिलावो को अपने अधिकार के लिए पीछे नहीं रहना चाहिए।उसके बाद डॉ वीना धनगर ने शिक्षा के क्षेत्र में महिलावो की भागीदारी पर विस्तृत जानकारी दिया।


प्रभा पाल ने महिलावो को  शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना के विरूद्ध किस तरह आवाज उठाना चाहिए उसके बारे में बताया।उसके बाद विनीता पाल ने पर्यावरण पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि परिवार में जब भी किसी का जन्मदिन हो तो उस समय एक पेड़ सप्रेम भेट करे और पेड़ अवश्य लगाए। सर्वेश पाल ने कहा कि नारी जब भी बाहर निकले तो अपनी सुरक्षा खुद करे,सुरक्षा से जुड़े योजना को समझे और जागरूक रहे। लक्ष्मी धनगर ने कहा कि महिला को  शिक्षा पर विशेष ध्यान देना होगा,और अपने शारीरिक इच्छा शक्ति को मजबूत करना होगा। संगीता पाल ने महिला सशक्तिकरण क्या है उसके बारे में बताया महिलावो के सरकारी योजना और अधिकार के बारे में बताया। उसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता शिक्षिका कमला सिंह पाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण, भौतिक या आध्यात्मिक, शारिरिक या मानसिक, सभी स्तर पर महिलाओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें सशक्त बनाने की आवश्यकता है। शिक्षा से ही नारी की पहचान बढ़ती है उसके साथ साथ कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम के संचालन गीतारानी पाल ने किया। कार्यक्रम में सहयोग दिल्ली के प्रदेश सचिव मा.श्याम शंकर पाल  ने किया। टेक्निकल सपोर्ट मुंबई से राष्ट्रीय महासचिव शशि पाल और दिल्ली से डॉ रवि पाल ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित - अमरावती पाल,राधिका पाल,शिक्षिका कल्पना पाल,उर्मिला पाल,मनभवती पाल,छाया, अनीता पाल, पूनम, रेनू,रश्मि पाल,कविता पाल,पूजा पाल,सोनम पाल,अनुराग पाल,राजाराम पाल,राजेश पाल,अवधेश पाल,राजनाथ पाल,जे बी पाल,विजय बहादुर पाल,रूप बसंत पाल,रमेश वर्मा,मंगत राम पाल,श्रीनिवासन,रतनलाल पाल,पंकज पाल,दीपक पाल,अंकित पाल,घनश्याम पाल,विवेक पाल,वेद पाल,विनय पाल,सत्यप्रकाश पाल सहित सैकडो लोग युटुब पर जुड़े हुवे थे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम समापन किया गया।