देश मे 11 राज्यों की 59 सीटों पर हुए उपचुनाव,भाजपा ने 40 पर मारी बाजी


आज का दिन भाजपा के लिए काफी शानदार रहा। बिहार विधानसभा चुनाव के अब तक रुझानों में एनडीए बढ़त हासिल करता दिखाई दे रहा है। वहीं, 11 राज्यों की 59 सीटों पर हुए उपचुनावों में भी भाजपा की झोली मालामाल हो गई है। दरअसल, भगवा पार्टी ने इन 59 विधानसभा सीटों में से 40 पर जीत हासिल की है और विरोधियों को एक बार फिर अपनी ताकत का अहसास कराया है।11 राज्यों में हुए थे उपचुनाव में जानकारी के मुताबिक, देश के 11 राज्यों छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश में 3 नवंबर को कुल 59 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे।उपचुनाव की कुल 59 सीटों में से भाजपा ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है। पार्टी ने तेलंगाना में एक, कर्नाटक में दो, मणिपुर में चार, उत्तर प्रदेश में छह, गुजरात में आठ और मध्य प्रदेश में 19 सीटें अपनी झोली में डाली हैं। 59 विधानसभा सीटों में से 40 पर जीत हासिल करना भाजपा की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।